फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू भंडारण के लिए कोल्ड स्टोर तैयार, किसानों का इंतजार

विज्ञापन
कोल्ड स्टोर। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन

जनपद में आलू की फसल पकने की कगार पर पहुंच गई है। इसे देखते हुए आलू भंडारण के लिए भी 37 कोल्ड स्टोर तैयार हैं। अब सिर्फ उन्हें किसानों का इंतजार है। जिला उद्यान अधिकारी के अनुसार, सभी कोल्ड स्टोर संचालकाें को आलू भंडारण के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि भंडारण के समय किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आनी चाहिए।

विज्ञापन


जनपद में इस बार आठ हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि की आलू की फसल उगाई गई है। इस बार मौसम कुछ हद तक ठीक रहने के कारण आलू की अच्छी पैदावार की भी संभावना जताई जा रही है। हालांकि आलू की फसल की खुदाई गत काफी दिनों से जारी है। यह फसल अगेती थी, लेकिन पछेती आलू की फसल अब पकने की कगार पर है। इसे देखते हुए जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के सभी 37 कोल्ड स्टोरों को आलू भंडारण की तैयारी करने के आदेश जारी कर दिए। यह आदेश मिलने के बाद संचालकों की ओर से तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। बताया गया कि सभी 37 कोल्ड स्टोरों में 1.90 लाख मीट्रिक टन आलू के भंडारण की क्षमता है। विभागीय अफसरों के अनुसार, जनपद में कुल आलू के रकबे की पैदावार के सापेक्ष करीब 60 फीसदी आलू का भी कोल्ड स्टोरों में भंडारण होगा। प्रत्येक वर्ष आलू उत्पादक किसान लगभग इतने फीसदी ही आलू का कोल्ड स्टोरों में भंडारण करते आए हैं। जबकि शेष आलू को किसान खुदाई के समय ही जनपद के अलावा दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद आदि में खुदाई के समय ही बेच देते हैं।

तीन सरकारी कोल्ड स्टोर हो चुके हैं जर्जर
जनपद में तीन सरकारी कोल्ड स्टोर भी हैं, जो जर्जर हो चुके हैं। सहकारिता विभाग के यह कोल्ड स्टोर जहांगीराबाद, बुलंदशहर और सिकंदराबाद में हैं। इनका संचालन वर्षों से नहीं होने और इनकी अनदेखी के चलते इनके भवन और मशीनरी आदि लगभग पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इनको दोबारा संचालित करने की दिशा में भी किसी अधिकारी ने कभी पहल नहीं की है। कुछ समय पहले विभागीय अधिकारियों ने इनको गोदाम बनाने की भी योजना बनाई थी और इस संबंध में शासन और विभाग को भी पत्र व्यवहार किया था। बावजूद इसके अभी तक इनके संचालन अथवा गोदाम बनाने पर कोई विचार नहीं किया गया है। एआर को-ऑपरेटिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि एक बार फिर शासन और विभाग को पत्र लिखकर तीनों कोल्ड स्टोर की स्थिति से अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन


जनपद में संचालित 37 कोल्ड स्टोर आलू भंडारण के लिए लगभग तैयार हो चुके हैं। आलू भंडारण के लिए मेरी ओर से संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

- डॉ. धीरेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें