फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 25 जनवरी को होगी पीएम मोदी की जनसभा, सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा; अधिकारियों से ली जनाकरी

Sat, 20 Jan 2024 06:43 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर जिले में 25 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। 
 
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने तैयारियों का जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में पुरुषों के बराबर ही महिलाओं की भी भागीदारी होनी चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि महिला कार्यकर्ताओं को भी जनसभा में शामिल होने के लिए न्यौता देते हुए आवश्यक व्यवस्था की जाएं। यह निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिए। इससे पहले उन्होंने चांदमारी स्थित पीएम मोदी की जनसभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 जनवरी को प्रस्तावित जनसभा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान 2.20 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जनसभास्थल पर पहुंचा और 2:27 बजे मुख्यमंत्री ने जनसभा के लिए तैयार किए जा रहे पंडाल में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैलीपैड से मंच तक पहुंचने के मार्गों के साथ सुरक्षा के इंतजाम और बड़ी संख्या में आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। 

इसके बाद मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और अधिकारियों के साथ बैठक कर जनसभा को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला हित की नई-नई योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं, ताकि महिलाओं को आगे बढ़ाया जा सके। 
विज्ञापन


ऐसे में आवश्यक है कि प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में जितने पुरुष कार्यकर्ता पहुंचे, उतनी ही महिला कार्यकर्ता भी पहुंचें, इसके लिए आवश्यक इंतजाम किए जाएं। साथ ही आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव के लिए बुलंदशहर से ही प्रधानमंत्री मोदी जनसभा का शुभारंभ कर रहे हैं, ऐसे में आवश्यक है कि पश्चिम क्षेत्र की सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें