बड़ी बहन लतीका और छोटी बहन तान्या की फाइल फोटो।
- फोटो : ब्यूरो
नगर कोतवाली क्षेत्र में मां की मौत के बाद न्याय की मांग करते हुए सीएम को खून से खत लिखने वाली बेटियों ने बृहस्पतिवार दोपहर मुख्यमंत्री से मिलने का दावा किया है। फोन पर बेटियों से हुई वार्ता के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपना वादा पूरा करने का आश्वासन दिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
हालांकि इस बार पीड़ित परिवार के साथ कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं था। बता दें कि 14 जून की रात अन्नू बंसल ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली थी। जिसकी 20 जून को उपचार के दौरान मौत हो गइ थी। अन्नू की मां ओमवती देवी ने पति मनोज समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति मनोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्नू की बेटी लतिका ने न्याय की मांग करते हुए खून से सीएम अखिलेश को खत लिखा था। जिसके बाद पीड़ित परिवार सीएम से मिला और सीएम ने आर्थिक मदद और कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने लखनऊ पहुंचकर सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात की। सीएम ने अपना वादा पूरा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।