बुलंदशहर को मिलेंगी एनसीआर की सुविधाएं
बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलंदशहर को अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र ( एनसीआर) की सुविधाएं मिलेंगी। नोएडा में जो फिल्म सिटी, एयरपोर्ट और टॉय सिटी बनने जा रहा हैं, उससे बुलंदशहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। अपने 20 मिनट के संबोधन में मुख्यमंत्री का फोकस विकास कार्यो पर ही रहा।
निकुंज हॉल में लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्त्रस्म में बोले, तरक्की के लिए तकनीक से जु?ना आवश्यक है। प्रदेश सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत अभ्युदय योजना शुरू करते हुए गरीब बच्चों को फ्री कोचिंग की सुविधा दी जा रही है। छात्रों को मुफ्त टेबलेट दिए जा रहे हैं। विश्व में सबसे अधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं। इन युवाओं को समृद्ध बनाकर और तकनीक से जो?कर विकास के क्त्रस्म को आगे ब?ाया जाएगा। इससे युवाओं का भविष्य बेहतर होगा और प्रदेश को भी नहीं ऊंचाइयां मिलेंगी।
अगले साल शुरू होगा मेडिकल कॉलेज
मुख्यमंत्री ने कहा, डबल इंजन की सरकार बिना रुके, बिना थके और बिना झुके लोगों के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेगी। कल्याण सिंह मेडिकल कॉलेज से जिले के साथ अन्य जिलों के युवाओं को एमबीबीएस और नर्सिंग की प?ाई कर चिकित्सीय क्षेत्र में सेवा करने का अवसर मिलेगा। अगले सत्र से इसे हर हालात में संचालित करते हुए युवाओं को लाभ दिया जाएगा।