खुर्जा में दोपहर दो बजे छाए बादल । संवाद
बुलंदशहर। लगातार बदल रहे मौसम के बीच रविवार की रात सिकंदराबाद क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। वहीं, सोमवार को पूरे दिन बादल छाए रहे। हवा चलने के बाद भी गर्माहट बनी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 62 फीसदी और हवा की 15 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही। मौसम विज्ञान केंद्र ने तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज के अनुसार अभी भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश आने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।