फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सील होने के बाद बिना दस्तावेज दिखाए खोला क्लीनिक, पुलिस को दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। डिबाई में दूसरे चिकित्सक के नाम पर चल रहे सुमित मैमोरियल हॉस्पिटल को विभाग ने 6 अक्तूबर को सील कर दिया था। संचालक ने बिना अनुमति सील हटाकर हॉस्पिटल का संचालन फिर से शुरू कर दिया। बुधवार को जांच में हॉस्पिटल संचालित मिलने पर नोडल अधिकारी ने पुलिस को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

एसीएमओ व नोडल अधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि गौरव कुमार शर्मा ने सुमित मैमोरियल हॉस्पिटल के पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। इसमें एमबीबीएस चिकित्सक हरेंद्र अत्री के दस्तावेज लगाए गए थे। लोगों ने बताया कि पंजीकृत चिकित्सक की जगह संचालक स्वयं इलाज कर रहा था। 6 अक्तूबर के निरीक्षण में हरेंद्र अत्री मौके पर नहीं मिले। जांच में सामने आया कि हरेंद्र अत्री के नाम से अलीगढ़ में भी एक चिकित्सालय पंजीकृत है।
विभाग ने हॉस्पिटल को सील कर संचालक को तीन कार्यदिवस में दस्तावेज और पंजीकृत चिकित्सक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। 21 अक्तूबर तक संचालक ने न तो चिकित्सक पेश किया और न ही कोई दस्तावेज दिखाए। जांच में सामने आया कि संचालक ने सील तोड़कर हॉस्पिटल का संचालन जारी रखा। हॉस्पिटल संचालक के विरुद्ध बिना चिकित्सकीय योग्यता के चिकित्सा कार्य करने को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें