फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नगर पंचायत की ओर से चलाया गया सफाई अभियान

विज्ञापन
पहासू कस्बे में सफाई करते नगर पंचायत के कर्मचारी। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
पहासू। शासन के निर्देशों के पालन में शनिवार रात में नगर पंचायत की ओर से पहासू में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नालियों की सफाई कराई गई। साथ ही कूड़ डंपिंग स्थलों पर भी सफाई कराकर चूना डलवाया गया।
विज्ञापन

ईओ नीतू सिंह ने बताया कि नगर पंचायत के मुख्य मार्गों और वार्डों सहित मुख्य बाजार, अलीगढ़ बस स्टैंड से शिकारपुर रोड, गुल्लक बाजार, चौराहों, संकरी गलियों और नालियों की गहन सफाई कराई गई है। सफाई टीम ने जमे कूड़े के ढेर और नालियों से निकली सिल्ट को तुरंत हटाकर डंपिंग ग्राउंड भिजवाया।
चेयरपर्सन ताबीर अजमल ने लोगों से नगर को स्वच्छ बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करने की अपील की। अभियान में सफाई नायक और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान ईओ नीतू सिंह ने स्थानीय दुकानदारों और निवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें