फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, चाचा व होटल संचालक हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा (बुलंदशहर)। कोतवाली क्षेत्र में स्कूल जा रही कक्षा 12वीं की छात्रा (17) को बाइक से छोड़ देने के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने आरोपी रिश्ते के चाचा और होटल संचालक को हिरासत में ले लिया है। होटल भी सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी वाहन चालक ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रोजाना की तरह बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे स्कूल के लिए घर से निकली थी, उसी दौरान आरोपी रिजवान बाइक से वहां आया और बेटी को स्कूल तक छोड़ने के बहाने ले गया।
जब वह बाइक से उसको लेकर स्कूल से आगे निकल गया तो छात्रा ने विरोध किया। इस पर रिजवान ने छात्रा को खाना खिलाने की बात कही और रेस्तरां ढूंढ़ते हुए एनएच-34 पर एक होटल में ले गया। जहां पर कमरे में ले जाकर उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। इस पर आरोपी छात्रा को होटल से ऑटो में बैठाकर घर जाने को बोलकर खुद बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी बेटी किसी तरह घर पहुंची। बेटी को बदहवास अवस्था में देख उसकी मां ने छात्रा के पिता को सूचना दी। पिता घर पहुंचे और बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा के साथ दुष्कर्म होने की जानकारी हुई।
पूछने पर छात्रा ने रोते हुए माता-पिता को आपबीती बताई। उसने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने गांव में बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी है। पिता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छात्रा से घटना की जानकारी लेकर होटल की भी जांच की। सीसीटीवी की डीवीआर और अन्य सामान बरामद किया गया है।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री का कहना है कि आरोपी और पीड़िता आपस में रिश्तेदार हैं। किशोरी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा गया है। होटल से भी साक्ष्य लिए गए हैं। होटल सील कर दिया गया है। फील्ड यूनिट भी घटनास्थल व अन्य जगह की जांच कर रही है। आरोपी रिजवान और होटल संचालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें