फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 12वीं के छात्र को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन। रेलवे स्टेशन पर बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 12वीं के छात्र को दो युवकों ने बेरहमी से पीटा। मौके पर पहुंची जीआरपी ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पीड़ित पक्ष ने मामले में फिलहाल तहरीर नहीं दी है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी बेटी दादरी में रहती हैं। रविवार को वह अपनी ससुराल जा रही थीं। शाम करीब सात बजे वह अपने 12वीं में पढ़ने वाले पुत्र के साथ बेटी को छोड़ने स्टेशन गए थे। प्लेटफार्म पर तीनों लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। वहां पर दो अज्ञात युवक बैठे हुए थे जो बेटी को गलत तरीके से देख रहे थे। कुछ देर बाद आरोपियों ने कमेंट करना शुरू कर दिया।
इस पर उन लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। एक आरोपी ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे ने बेटे को बेरहमी से पीटा। शोर सुनकर जीआरपी वहां आ गई। जीआरपी प्रभारी मोनू सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई। आरोपी युवक पुलिस की हिरासत में हैं। तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें