फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमीशन का खेल...पालिका में जूतम-पैजार

Tue, 15 Dec 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में 50 लाख रुपये की लागत से बनी एक सड़क में कमीशन को लेकर मंगलवार को नगर पालिका में ही सभासद और ठेकेदार भिड़ गए।
विज्ञापन




दोनों के बीच जमकर जूतम-पैजार हुई। मारपीट में ठेकेदार लहूलुहान हो गया। ठेकेदार ने आरोपी सभासद के खिलाफ तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही थी।



वहीं, ईओ ने भी मामले में जांच बिठाने की बात कही है। बता दें कि नगर के साठा मोहल्ले में 50 लाख रुपये की कीमत से सड़क निर्माण कराई गई थी।


आरोप है कि सभासद सड़क निर्माण में ठेकेदार से एक फीसदी कमीशन मांग रहा था। ठेकेदार ने जब सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक कराए जाने की बात कही और कमीशन देने से इंकार किया तो सभासद बिफर गया और दोनों नगर पालिका परिसर में ही भिड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठेकेदार और सभासद के बीच जमकर जूतम-पैजार हुई। मारपीट में ठेकेदार का सिर फूट गया। मौके पर मौजूद नगर पालिका कर्मियों ने बीच-बचाव कराया।



मारपीट के बाद सभासद वहां से निकल गया। मामला बढ़ता देख अन्य सभासद और ठेकेदार इसे रफा-दफा करने में जुट गए। ठेकेदार ने आरोपी सभासद के खिलाफ तहरीर दी है।


समाचार लिखे जाने तक मामले दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी हैं।

पहले तो सभासद ने गाली-गलौच की। इसके बाद मुझ पर हमला कर दिया। सभासद ने ईंट उठाकर मेरे सिर पर मार दिया। अब सभासद समझौता करने का दबाव बना रहा है।

 - अनुपम सक्सेना, ठेकेदार, नगर पालिका

मैं तो बुलंदशहर में था ही नहीं। मेरे ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मैंने किसी भी ठेकेदार के साथ मारपीट नहीं की।

- मनमोहन यादव, सभासद, नगर पालिका

सूचना मिली है कि नगर पालिका में ठेकेदार और सभासद के बीच जमकर मारपीट हुई हैं। इसके अलावा कोई जानकारी नहीं है।

पालिका के किसी भी काम में किसी को भी कमीशन नहीं लेने दिया जाएगा। मामले की जांच कराई जा रही है।
- एके सिंह, ईओ, नगर पालिका


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें