फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: फिर तेंदुआ देखने का दावा, पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा

विज्ञापन
औरंगाबाद के गांव विसुंधरा में तेंदुआ पकड़ने को लगाया गया पिंजरा। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
औरंगाबाद। क्षेत्र के गांव विसुंधरा समेत तीन गांवों में तेंदुआ देखे जाने के बाद ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। ग्रामीणों ने रविवार की रात भी तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। वहीं, वन विभाग ने पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। ग्रामीण खेतों पर अकेले नहीं जा रहे। सोमवार को किसान टोली बनाकर खेतों पर चारा लेने पहुंचे। साथ ही बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार विभागीय टीम लगातार तेंदुआ की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव विसुंधरा में शनिवार रात तेंदुआ देखा गया था। इसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसके बाद तीन गांवों के ग्रामीण सहम गए। वहीं, वन रेंजर अंकित अरोड़ा की अगुवाई में राजकुमार, उमेश यादव व सौरभ कुमार ने ग्रामीणों के साथ तेंदुआ की तलाश की थी। साथ ही मिले पैरों के निशानों की भी जांच की और तेंदुआ होने की पुष्टि जताई गई थी। वहीं, दूसरी ओर वन दरोगा राजकुमार ने बताया रविवार रात करीब साढ़े दस बजे गांव के ही केशव के खेत से निकलते हुए सुरेंद्र सिंह के खेत में जाते हुए ग्रामीणों ने तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है। सोमवार सुबह उस स्थान पर ही पिंजरा लगा दिया है। जिस स्थान पर पिंजरा लगाया गया है। उस स्थान के आसपास तेंदुआ के पैरों के कई निशान मिले हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे फिर तेंदुआ देखे जाने का दावा किया है।

वन विभाग की टीम ने तेंदुआ पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। अधिकारी व कर्मचारी लगातार तेंदुआ की तलाश कर रहे हैं। ग्रामीणों की मांग पर दूसरा पिंजरा लगाने के लिए भेजा जा रहा है। तेंदुआ ज्यादा समय तक एक स्थान पर नहीं रहता। फिर भी ग्रामीणों को सतर्क रहने की जरूरत है। - डॉ. हरेंद्र सिंह, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें