फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: साढ़े तीन करोड़ से सुधरेगी शहर की सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
जहांगीराबाद नगर पालिका बोर्ड बैठक के बाद हंगामा करते सभासद। संवाद
विज्ञापन
जहांगीराबाद। नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासदों ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान आयोजित बैठक में हंगामे के बीच 39.62 करोड़ रुपये का मूल बजट पास हो गया। इसमें करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये सफाई व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। बैठक के बाद सभासदों ने अपनी समस्याएं रखीं लेकिन अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी हॉल से चले गए। इसके बाद सभासदों ने नगर पालिका परिसर में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


नगर पालिका अध्यक्ष किशनपाल लोधी की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बोर्ड बैठक में सभासदों के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया गया। इस दौरान 39.62 करोड़ रुपये के मूल बजट को लेकर सभासदों ने चर्चा की। मूल बजट को सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। बजट पास होने के बाद सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
सभासद मनमोहन अग्रवाल का आरोप है कि सिर्फ चहेते सभासदों की समस्याएं ही सुनी गईं। इसके बाद नगर पालिका अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष दोनों ही सदन छोड़कर चले गए। इसके बाद मनमोहन अग्रवाल, सभासद कल्पना शर्मा, सभासद मुन्नी अंसारी ने हॉल से बाहर निकलकर हंगामा किया और अधिशासी अधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मनमोहन अग्रवाल का आरोप है कि उनके वार्ड में केवल पांच लाख रुपये के कार्य कराए गए हैं। जबकि अन्य वार्डों में कई गुना धनराशि के कार्य कराए जा रहे हैं। सभासद कल्पना शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भी अधिशासी अधिकारी व अध्यक्ष को समस्याएं बताते हैं तो वह अनसुना कर देते हैं। इसके चलते उनके वार्डों में रहने वाले लोग परेशान हैं।

आधे घंटे चली बैठक
करीब आधे घंटे तक चली बैठक में नगर पालिका की अग्रिम वर्ष में होने वाली आय व खर्च पर चर्चा की गई। अधिकारियों के मुताबिक नए वर्ष में 45.50 लाख रुपये की कर वसूली, 15वें वित्त आयोग से करीब 6.75 करोड़, राज्य वित्त आयोग से 18.23 करोड़ रुपये की आय समेत कुल 39.62 करोड़ रुपये की आय होनी है। बैठक में सभासद मनमोहन अग्रवाल, सुल्तान अंसारी, कल्पना शर्मा, मुन्नी अंसारी, धर्मेन्द्र धन्नू, रिजवान बंटी, मोहित चौधरी, शशि पाठक, ओमप्रकाश लोधी, रौबिन चौधरी मौजूद रहे।
Iबैठक में बजट को सर्व सम्मति से स्वीकृति दी गई है। कुछ सभासदों के परिजनों ने गलतफहमी के चलते नारेबाजी की है। सभी की नाराजगी दूर कर दी जाएगी। सभी सभासदों के वार्डो में विकास होगा। कोई पक्षपात नहीं होगा। - मणी जी सैनी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका I
विज्ञापन



प्रस्तावित खर्च और राशि
भवन व सड़क निर्माण कार्य - 17,25,95000

जलापूर्ति व प्रकाश व्यवस्था - 2,55,00000
सफाई व्यवस्था - 3,73,00000

सफाई व अन्य कर्मचारियों के वेतन - 14,54,09960
पालिका विभिन्न मर्दों पर व्यय - 1,54,85000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें