बुलंदशहर/गुलावठी। शहर का एक्यूआई 13 दिन बाद 300 से कम दर्ज किया गया। हालांकि वायु की गुणवत्ता फिर भी खराब श्रेणी में ही है। इस माह में सिर्फ एक दिन शहर का व दो दिन खुर्जा का एक्यूआई 200 से कम रहा। शुक्रवार को बुलंदशहर का 292 और खुर्जा का 232 एक्यूआई मापा गया। ग्रेप-3 के चलते गुलावठी में पालिका ईओ ने मंडी रोड पर निर्माण कार्य 15 दिन के लिए रुकवा दिया।
दिवाली के पहले से ही हवा की गुणवत्ता खराब है। नवंबर माह में अभी तक 21 दिन में महज एक दिन छह नवंबर को वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 से कम रहा। एक, तीन, चार, पांच, सात व 21 नवंबर को 300 से कम और 14 नवंबर को चार सौ से अधिक एक्यूआई मापा गया। शेष दिन शहर का एक्यूआई 300 से अधिक रहा। वहीं खुर्जा में एक व पांच नवंबर को 200 से कम और तीन, चार, छह, सात, 16, 20 व 21 नवंंबर को एक्यूआई 300 से कम मापा गया।
शहरवासियों को लगातार 13 दिन बाद एक्यूआई में गिरावट होने पर राहत मिली। हालांकि सुबह के समय एक्यूआई 300 से अधिक रहा। ऐसे में सुबह के समय आंखों में जलन महसूस हुई लेकिन जैसे-जैसे एक्यूआई में गिरावट हुई तो आंखों में जलन की समस्या भी कम होती चली गई। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में शुक्रवार को आंखों में जलन के करीब 80 मरीज पहुंचे। जिन्हें चिकित्सकों ने परामर्श के साथ आंखों में दवा डालने की
गुलावठी ईओ ने रोका मंडी रोड का निर्माण कार्य
वायु प्रदूषण बढ़ने पर पिछले 10 दिन से ग्रेप का तीसरा चरण लागू है। इस दौरान सभी निर्माण कार्य पर रोक लगी हुई है लेकिन गुलावठी में नई मंडी रोड का निर्माण कार्य चल रहा था। शुक्रवार को पालिका ईओ निहारिका चौहान शिकायत मिलने पर जांच के लिए पहुंचीं तो मंडी में रोड का निर्माण कार्य होता मिला। ईओ ने निर्माण कार्य को रोक दिया है।
शहर के एक्यूआई में 13 दिन बाद कुछ राहत मिली है। ग्रेप को लेकर पाबंदी बरकरार है। प्रदूषण विभाग की टीम एवं अन्य विभाग लगातार निगरानी कर रहे हैं। पालिका भी पानी का छिड़काव करवा रही है। मौसम में बदलाव एवं हवा की गति कुछ बढ़ने से एक्यूआई में राहत मिली है। - विमल कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड