फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दूसरे दिन भी मध्यम श्रेणी में शहर की हवा, फिर भी जल रहा कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। शहर की हवा लगातार दूसरे दिन भी मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है। इसके बावजूद विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। खुले में कूड़ा जलाए जाने से वातावरण में धुआं फैल रहा है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ ही लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सुबह और शाम के समय प्रदूषण का असर महसूस किया जा रहा है। मंगलवार को शहर का 149 तो खुर्जा का 168 औसत एक्यूआई मापा गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से खराब व बेहद खराब श्रेणी में रही। जिससे सोमवार से कुछ राहत मिलनी शुरू हुई। लेकिन इस राहत के बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही। शहर समेत जिलेभर में अभी भी कई स्थानों पर कूड़े के ढेर में आग लगा दी जाती है। इससे निकलने वाला धुआं आसपास के क्षेत्र में फैलता है। कूड़े में प्लास्टिक और अन्य हानिकारक पदार्थ शामिल होने से धुआं स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है।
सोमवार रात को नगर के काली नदी, बूरा बाजार चौराहा, स्याना बस अड्डा, चांदपुर रोड व स्याना अड्डा के एमआरएफ सेंटर में कूड़े के ढेर जलते मिले और उनसे उठने वाले धुएं से लोगों को परेशानियां महसूस हुई।
विज्ञापन

उधर, सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को शहर के एक्यूआई में गिरावट तो खुर्जा में बढ़ोतरी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मंगलवार को जारी हुए बुलेटिन में बुलंदशहर का 149 और खुर्जा का 168 औसत एक्यूआई मापा गया। दोनों शहरों में हवा मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। हालांकि एक्यूआई में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन प्रदूषण के स्रोतों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं होने से स्थिति में सुधार की उम्मीद कम नजर आ रही है।

कोट
कूड़ा जलाने की सूचना समय-समय पर पालिका और संबंधित विभागों को दी जा रही है। निकाय के अफसर कूड़ा जलाने वालों को चिह्नित करने में जुटे हुए है। फिलहाल दोनों स्थानों का एक्यूआई मध्यम श्रेणी में बना हुआ है। लोगों को भी इसमें सहयोग देना चाहिए। - क्षितीश पटेल, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें