फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर होगा साफ, आठ करोड़ से बनेगा डंपिंग ग्राउंड

Mon, 26 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
dumping ground - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आठ करोड़ की लागत से नगर में पालिका प्रशासन डंपिंग ग्राउंड बनाएगा। अवस्थापना निधि की बैठक में डीएम ने नगर पालिका के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। डीएम ने कमेटी का गठन भी कर दिया है। डंपिंग ग्राउंड बनने से शहरवासियों को गंदगी से निजात मिल जाएगी।

अवस्थापना निधि से सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों में विकास कार्य कराए जाएंगे। एडीएम वित्त बृजेश कुमार ने बताया कि बुलंदशहर नगर पालिका क्षेत्र के 10 किमी. के दायरे में 2.20 करोड़ रुपये खर्च कर डंपिंग ग्रांउड बनाया जाएगा।
विज्ञापन


औरंगाबाद नगर पंचायत में 10 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत छतारी में 17.81 लाख, नरौरा नगर पंचायत में 10 लाख रुपये खर्च कर विकास कराया जाएगा। सिकंदराबाद नगर पालिका में 19.70 लाख, स्याना नगर पालिका 20 लाख रुपये,

जहांगीराबाद नगर पालिका 22.32 लाख रुपये, नगर पालिका शिकारपुर 15.40 लाख रुपये से विकास  कार्य होंगे। पहासू नगर पंचायत में 3.27 लाख रुपये, ककोड़ नगर पंचायत 5.44 लाख रुपये से विकास कार्य होंगे। खानपुर में तीन लाख, बुगरासी में 1.93 लाख, बीबीनगर में 87 हजार रुपये से नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन


अवस्थापना निधि से प्राप्त रकम से विकास कार्य, साफ सफाई के कार्य कराए जाएंगे। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में आठ करोड़ की लागत से डंपिंग ग्राउंड चिंहित करने के लिए आदेश दे दिए हैं। कमेटी का गठन कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें