फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसारी रोड और कालाआम पर एक लाख के पार हुए जमीन के रेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंसारी रोड और कालाआम पर एक लाख के पार हुए जमीन के रेट
विज्ञापन

बुलंदशहर। छह साल के लंबे अंतराल के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार से जमीन के सर्किल रेट में आठ से 25 फीसदी तक बढोत्तरी कर दी है। नए सर्किल रेट के हिसाब से नगर के अंसारी रोड पर 1.30 लाख रुपये तो कालाआम पर 1.13 लाख रुपये मीटर जमीन मिलेगी।
वर्ष 2016 से जिले में सर्किल रेटों में वृद्धि नहीं हुई थी। इस साल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे कराया गया। जिसके बाद दावे और आपत्तियों का निस्तारण करते हुए सोमवार से नए सर्किल रेट लागू किए गए। आवासीय कालोनियों में सर्किल रेटों में आठ से दस फीसदी तो व्यावसायिक क्षेत्रों में 25 फीसदी तक रेट बढ़ाए जाने से जमीन खरीदने पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। पहली बार नगर के कालाआम, अंसारी रोड, पुराने काली नदी पुल क्षेत्र में व्यावसायिक मकान, दुकान व जमीन के सर्किल रेट एक लाख को पार कर गए हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की बढ़ेगी आय
पुराने सर्किल रेटों के मुताबिक जिले को वित्त वर्ष 2021-22 में 41,110 करोड़ रुपये वसूली का लक्ष्य दिया गया था, जिसके सापेक्ष 39,733.07 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। इसमें सबसे अधिक सिकंदराबाद में 12,626.18 और सबसे कम डिबाई में 1677.92 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। रेट बढ़ने के बाद अब वसूली का आंकड़ा 50 हजार करोड़ को पार कर जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन 350 रजिस्ट्री हुईं
सोमवार से नई दरों पर रजिस्ट्री शुरू हो गई। पहले दिन करीब 350 लोगों ने मकान, प्लॉट, दुकान व कृषि योग्य जमीन की रजिस्ट्री कराई।
क्षेत्र का नाम पुरानी दर नई दर
अंसारी रोड चौराहा से बाईपास - 43000 से 98000 52000-130000
काला आम से अंसारी रोड 43000-90000 51000-107000
कसाईबाड़ा चौराहे से काली नदी पुल - 29000 से 82000 35000-95000
कालाआम चौराहे से काली नदी पुल - 43000 से 92000 58000-113000
काली नदी पुल से बाबू बनारसी दास पार्क - 34000-90000 46000-113000
बाईपास से मानसरोवर कालोनी रजवाहे तक 33000-83000 40000-95000
डीएम रोड से लाल तालाब मंडी - 31000-93000 40000-107000
पुराना रोडवेज अड्डे से मामन चौकी 27000-71000 35000-86000
पुराना तहसील रोड 19000-71000 23000-86000
लल्ला बाबू चौराहा से खुर्जा अड्डा 21000-79000 25000-86000
शास्त्री पार्क से आवास विकास 16000-80000 18000-84000
साठा देवी मंदिर से डीएवी मैदान 20000-53000 22000-61000
डीएवी तिराहे से काली नदी पुल 26000-95000 32000-107000
एनएच 91 स्थित क्षेत्र 13000-50000 16000-57000
आवास विकास द्वितीय (आवासीय) 15000-17000 18000-21000
आवास विकास (व्यावसायिक) 31000-79000 35000-87000
कस्बा बरन (नपा सीमा के अंदर) 6500-53000 8000-59000
कस्बा बरन (नपा सीमा से बाहर) 6000-49000 7000-55000
मामन चौकी से बाईपास चौराहे तक 23000-73000 29000-82000
पुराना तहसील रोड 19500-67000 23000-80000
शिव कालोनी तिराहा से बाईपास तिराहा 22500-72000 27000-84000
तहसील गेट से झाझर रोड मोड तक 13000-49000 15000-58000
मामन रोड बाईपास से फार्मेसी स्कूल तक 9000-23000 10000-28000
बराल व गनौरा शेख क्षेत्र 8000-39000 9000-45000
औरंगाबाद शहर 10000-43000 12000-52000
नोट - जमीन के सर्किल रेट प्रति वर्ग मीटर हैं।
छह साल बाद सर्किल रेट बढ़ाने के लिए सर्वे कराया गया था। दावे और आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद सोमवार से नए रेटों को लागू कर दिया गया है। नए रेटों के अनुसार रजिस्ट्री शुरू हो गई है। - विवेक मिश्र, एडीएम वित्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें