फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपलिंग टूटने से चोला पर ढाई घंटे खड़ी रही गोमती एक्सप्रेस

Sun, 25 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
train - फोटो : File Photo
विज्ञापन

विज्ञापन
इंजन की कपलिंग टूटने के कारण दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस चोला स्टेशन पर करीब ढाई घंटे तक खड़ी रही। जंक्शन से रवाना हुई इंजीनियरों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खराबी को दूर कर गोमती एक्सप्रेस को रवाना किया।

शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर वैर स्टेशन के पास गोमती एक्सप्रेस के इंजन की कपलिंग टूट गई। इसके चलते चोला स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस रोक दी गई। सूचना पर जंक्शन स्टेशन से इंजीनियरों की टीम को दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस से चोला स्टेशन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शाम चार बजे गोमती एक्सप्रेस को चोला स्टेशन से रवाना किया गया।  काफी देर तक गोमती के रुकने से यात्रियों में भी अफरातफरी मची रही। स्टेशन अधीक्षक पीके गुप्ता ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से चोला स्टेशन पर रोका गया था। समस्या को दूर कर ट्रेन को अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें