फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाते सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोह
विज्ञापन
बुलंदशहर। विटामिन ए की कमी से होने वाली बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को नौ अगस्त तक विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर बच्चे को सीएमओ डॉ. सुनील कुमार दोहरे ने दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

विटामिन ए की कमी से बच्चों में प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो जाती है। इससे खसरा, दस्त, संक्रमण, आंखों की बीमारी होने का खतरा बना रहता है। इससे बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग बच्चों को विटामिन ए की दवा पिलाने के लिए अभियान चला रहा है। सीएमओ ने बताया कि नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को बीमारी से बचाव के लिए सभी अभिभावक विटामिन ए की दवा जरूर पिलवाएं। यह दवा सभी सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें