खुर्जा। जीटी रोड स्थित चिल्ड्रन एकेडमी में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने आकर्षक चल व अचल मॉडल प्रस्तुत किए। स्कूल की प्रबंधक नीरजा राणा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ कर छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा चौथी की नव्या भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ सोसायटी हेल्पर्स के आयोजन में भाग लेकर सोसाइटी में प्रयोग होने वाली जरूरतों को दर्शाया। जिसमें बताया कि घर में खराब होने वाली वस्तु का दोबारा किस तरह प्रयोग किया जा सकता है। टीम में राहम, यशिका, मानसी, प्रिंस, अनुष्का, कार्तिक, जिजीश, अक्षित, शिवाली, नाव्या, नंदिनी, अमूल्या, हार्दिक, रुद्र शामिल रहे।
कक्षा पांच से विहान, आरव, हर्षिता, आशना, अनस, रिया, ओम, मनन, आलिमा, अभिराज, काव्य, फलक, फाजिल, यशी, गुंजन, लावण्या ने पर्यावरण संरक्षण, जल चक्र, सौर मंडल, वायु प्रदूषण, सोलर सेल आदि मॉडल प्रस्तुत किए। साथ ही वाशिंग मशीन, एटीएम आदि के आविष्कार से मिलने वाले फायदों को बताया। कक्षा दो व तीन के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न क्ले आर्ट, चार्ट्स व क्राफ्ट वर्क का भी प्रदर्शन किया गया।