फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर बोट से बच्चों ने पाई गर्मी से राहत

Sat, 27 May 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
का‌र्निवल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नुमाइश ग्राउंड में आयोजित अमर उजाला कार्निवल में हर वर्ग के लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं बच्चे भी पीछे नहीं हैं। उनकी पहली पसंद ऊंट की सवारी बन रही है तो साथ झूलों पर भी खूब मस्ती कर रहे हैं। खास बात यह है कि वाटर बोट से बच्चे गर्मी से राहत पाने में भी पीछे नहीं हैं। कार्निवल में लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

बुलंदशहर अमर उजाला कार्निवल में छोटे बच्चों ने रंगारंग और सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। शाम होते ही लोग बच्चों को लेकर कार्निवल में लेकर पहुंचना शुरू हो गए। सूर्य छिपने से पहले ही स्टालों आदि पर भीड़ बढ़ने लगी। महाराजा अचार की बात हो या फिर बनारसी साड़ी और राजस्थानी जूती व चप्पल सब जगह लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


फर्नीचर और घर की सजावट का सामान भी खूब पसंद किया और खरीदा गया। बच्चों ने वाटर बोट के अलावा तरह-तरह के झूलों पर मस्ती के साथ अपनी पसंद के खिलौने आदि की जमकर खरीदारी की। शुक्रवार को भी लोग परिवार सहित समय पर कार्निवल पहुंच गए थे।
विज्ञापन


जहां बच्चों ने वाटर वोट से गर्मी से राहत पाई और अधिक भीड़ होने के कारण झूला झूलने को इंतजार भी करना पड़ा। वहीं लोगों ने अपनी पसंद का खूब सामान खरीदा और व्यंजनों का भी स्वाद चखा। कुल मिलाकर देर रात तक कार्निवल गुलजार रहा और लोगों ने परिवार सहित खासकर बच्चों के साथ खूब लुत्फ उठाया। कार्निवल शनिवार को भी जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें