फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़के-लड़की की कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़के-लड़की की कराई शादी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला बाल कल्याण समिति को सूचना मिली की नरसेना थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर की शादी करवाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही समिति की टीम गांव में पहुंची और जांच के बाद परिजनों को शादी कराने से मना किया। इस पर समिति ने किशोर को परिजनाें के हवाले कर दिया। बावजूद इसके परिजनों ने किशोर की शादी करा दी। इस पर समिति ने अब आगामी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की भी बात की जा रही है।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि थाना नरसेना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर की 27 जून को शादी करवाने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही समिति की टीम गांव में पहुंची और परिजनों से बातचीत की। पहले तो परिजनों ने समिति की टीम का सहयोग नहीं किया और वह शादी करवाने की बात पर अड़े रहे। इसे देखते हुए नियमानुसार 17 वर्षीय किशोर को अपने संरक्षण में ले लिया। इसके बाद परिजन शादी न करवाने की बात करने लगे। समिति ने उनसे बालिग होने पर शादी करवाने का प्रमाणपत्र लेकर किशोर को परिजनों के हवाले कर दिया। बावजूद इसके परिजनों ने थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव में 28 जून को बारात ले गए और करीब 14 वर्षीय किशोरी के साथ फेरे करवा लिए। इसका पता लगते ही समिति की टीम फिर से सक्रिय हुई और शादी करवाने की पुष्टि की गई। इसके बाद 30 जून को अंतिम रिपोर्ट तैयार की गई। डॉ. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में किशोर और किशोरी के परिजनों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें