फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुड़चढ़ी के दौरान हुआ विवाद, फायरिंग में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुड़चढ़ी के दौरान हुआ विवाद, फायरिंग में एक की मौत
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव गड़ाना में बृहस्पतिवार देर शाम घुड़चढ़ी के दौरान दो पक्षों में डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष की ओर से हुई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार देर शाम थाना क्षेत्र के गांव गड़ाना में एक युवक की शादी के दौरान घुड़चढ़ी की रस्म हो रही थी। घुड़चढ़ी में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। बताया गया कि गांव निवासी राकेश (50) पुत्र बाबू सिंह के लड़के को हृदय संबंधी बीमारी होने के कारण डीजे की तेज आवाज से परेशानी हो रही थी। जिस पर राकेश ने डीजे की आवाज कम करने के लिए कहा। लेकिन, घुड़चढ़ी में मौजूद लोगों ने आवाज को कम करने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिस पर घुड़चढ़ी में मौजूद कुछ युवकों ने राकेश पर गोली चला दी। राकेश के सिर में दो गोली व एक गोली पेट मे लगी लगी। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए नोएडा के कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली लगने की सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में पहुंचा। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में भी घुड़चढ़ी के दौरान हुआ था विवाद
गौरतलब है कि गांव में दोनों पक्षों के लोगों में घुड़चढ़ी को लेकर अक्सर विवाद होता रहता है। पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो चुका है। बताया गया कि हाल ही में घुड़चढ़ी के दौरान दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हुआ था, पूर्व के विवाद को देखते हुए इस बार घुड़चढ़ी के दौरान एक पक्ष के लोग पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्होंने विवाद होने के साथ ही फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें गोली लगने से राकेश की मौत हो गई।
घुड़चढ़ी के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। गोली लगने से राकेश की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- नम्रता श्रीवास्तव, सीओ सिकंदराबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें