फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में मासूम ने पीया ऑलआउट

Fri, 01 Jul 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, खुर्जा
विज्ञापन
बच्चा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहरौला गांव में खेल-खेल के दौरान चार साल की बच्ची ने मच्छर मारने की दवा (ऑलआउट) पी लिया।
विज्ञापन


हालत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को लेकर मुनि गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे तो चिकित्सक नदारद मिले। इससे नाराज परिजनों ने खूब हंगामा किया। शिकायत करने एसीएमओ के निर्देश पर दो घंटे बाद पहुंचे चिकित्सकों ने बच्ची को कैलाश अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।


कहरौला गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य बनी सिंह के भाई संजू की चार साल की बेटी शिवानी बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे अपने घर पर खेल रही थी। इस दौरान घर की अलमारी पर रखी मच्छर मारने की दवा (ऑलआउट) से भरी शीशी उठाकर उसने पी लिया।
विज्ञापन


थोड़ी देर में बच्ची की हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन शिवानी को लेकर मुनि स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहंी थे। इससे परिजनों का गुस्सा भड़क गया।
विज्ञापन



करीब दो घंटे तक बच्ची तड़पती रही। डिप्टी सीएमओ अरवेंद्र कुमार को फोन पर शिकायत मिली तो उन्होंने सीएचसी इंचार्ज को फटकार लगाकर तत्काल मौके पर भेजा। चिकित्सकों ने बच्ची शिवानी को कैलाश अस्पताल के लिए रेफर किया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें