फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: खेलते समय करंट की चपेट में आया मासूम, मौत

विज्ञापन
सिकंदराबाद तीन वर्षीय मृतक रहमान का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिकंदराबाद। मोहल्ला जमाईपुरा में खेलते समय मासूम रहमान (3) घर में चल रही वॉशिंग मशीन की वॉयरिंग के करंट की चपेट में आ गया। इससे वह बेहोश हो गया। परिवार के लोग उसे लेकर नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी गोसी मोहम्मद ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे उनकी पत्नी रेशमा वॉशिंग मशीन में कपड़े धो रही थी। उनका तीन वर्षीय पुत्र रहमान सो रहा था। बताया कि रेशमा कमरे से कुछ सामान लेने गई थी। इसी दौरान रहमान जाग गया। वह वाशिंग मशीन के पास आया और विद्युत बोर्ड में उंगली डाल दी।
करंट का झटका लगने से वह बेहोश हो गया। बेटे को बेहोश देख पत्नी चीख पड़ीं। चीख सुनकर मोहल्ले के लोग जुट गए। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने रहमान को मृत घोषित कर दिया। गोसी ने बताया कि वह नेशनल हाईवे-34 पर नेतरामपुरी के पास टायर पंक्चर की दुकान करते हैं।
विज्ञापन

उन्हें पड़ोसी ने फोन पर घटना के बारे में जानकारी दी। उसके बाद वह घर पहुंचे। बताया कि उनके तीन बेटों में रहमान सबसे छोटा था। शाम के समय गमगीन माहौल में रहमान को सुपुर्द-ए- खाक किया गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित परिवार ने घटना के बारे में पुलिस को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें