फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दादा के बाद उपचार के दौरान करंट से झुलसे पोते ने भी दम तोड़ा

विज्ञापन
खुर्जा के बुर्ज उस्मान मोहल्ले में करंट से झुलसने के बाद मृतक अहद का फाइल फोटो। स्रोत: फाइल फोट
विज्ञापन
खुर्जा। बुर्ज उस्मान मोहल्ले में हाइटेंशन लाइन में अटकी पतंग को निकालते वक्त करंट से झुलसे 12 वर्षीय अहद की उपचार के दौरान मौत हो गई। अहद के दादा इसरार (65) की बच्चे को बचाने के दौरान ही करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मामले में परिजनों ने किसी भी प्रकार की पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


बुर्ज उस्मान मोहल्ला निवासी शोएब ने बताया कि उनका 12 वर्षीय बेटा अहद शुक्रवार दोपहर को पतंग उड़ाने के लिए घर की छत पर गया था। तभी उसकी पतंग घर के सामने से गुजर रही हाइटेंशन लाइन में अटक गई। इसके बाद अहद लोहे के पाइप से पतंग उतारने का प्रयास करने लगा।
जैसे ही लोहे का पाइप हाइटेंशन लाइन के संपर्क में आया तभी पाइप समेत बच्चा अहद करंट की चपेट में आ गया और वहीं चिपका रह गया। बच्चे को बचाने गए उसके दादा इसरार भी करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद परिजन दोनों को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

यहां चिकित्सकों ने इसरार को मृत घोषित कर दिया। अहद को हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद परिजनों अहद को लेकर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां पर शुक्रवार रात को अहद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन बिलख उठे। गमगीन माहौल में बच्चे का शव बुर्ज उस्मान मोहल्ले में लाया गया। बच्चे के शव आते ही मोहल्ले में मातम पसर गया।
इसरार के शव को शुक्रवार रात को करीब साढ़े दस बजे ही सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं, बच्चे अहद के शव को शनिवार शाम को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। घटना के बाद से माता पिता व परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।
-
घर का इकलौता चिराग था अहद :-

अहद के पिता शोएब ने रोते हुए बताया कि उनकी दो बेटी व एक बेटा था। अहद तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ा और लाडला था। इसलिए परिवार के लोग अहद की हर जिद पूरी करते थे। जानकारी नहीं थी कि वह इस तरह से गलती कर बैठेगा।

हाल ही में बच्चों के साथ हुई करंट की घटनाएं :-

6 मई- डिबाई गांव बांधौर में छत से नीचे झांकते वक्त आठ वर्षीय बच्ची दुर्गेश झुलस गई थी
4 मई - बुलंदशहर के चांदपुर रोड पर छत पर नहाते वक्त चार बच्चे रेहांशु, काव्या, अनमोल और विनायक झुलस गए
30 मई- जहांगीरपुर के छपना गांव में घर के बाहर लटके तार की चपेट में आने से 24 वर्षीय गौरव की मौत
1 जुलाई- अरनिया थाना क्षेत्र के मुनि गांव में 13 वर्षीय हितेश की हो गई थी मौत
-
कोट :-
बुर्ज उस्मान मोहल्ले में करंट के बाद हुई घटना में वृद्ध व उनके पौत्र की मौत हो गई है। मामले में परिवार की ओर से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई और पोस्टमार्टम व अन्य पुलिस कार्रवाई के लिए भी इन्कार कर दिया। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें