फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: छवि ने राज्य बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

सार

सिकंदराबाद की किसान पुत्री छवि यादव ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। उसकी जीत पर परिवार व एकेडमी में खुशी का माहौल है। अब छवि राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
सिकंदराबाद कोच आसिफ खान के साथ स्वर्ण पदक विजेता छवि यादव। स्रोत कोच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराबाद। गांव आढा निवासी किसान की बेटी छवि यादव ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र व परिवार का नाम रोशन किया है। छात्रा की जीत पर उसके परिवार और एकेडमी में जश्न का माहौल है। लोग घर पहुंचकर बेटी की सफलता पर परिवार के लोगों को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाबू बोधराज बॉक्सिंग एकेडमी के कोच आसिफ खान ने बताया कि लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट स्टेडियम में 24 से 26 सितंबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छवि यादव ने अंडर-17 में 65 से 70 किग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग किया था।
शुक्रवार को उनका फाइल मुकाबला बनारस की अमूल्य वानी के साथ हुआ। उन्होंने अमूल्य को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बताया कि अब छवि राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी। निदेशक राम चोपड़ा ने छवि के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें