फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गंगा घाटों पर गंगा स्नान के साथ गूंजे जयकारे

विज्ञापन
कर्णवास में गंगा दशहरा मेले में सजी दुकान पर खरीदारी करती युवती।
विज्ञापन
डिबाई/अनूपशहर/अहार/बुगरासी/नरसेना। ज्येष्ठ गंगा दशहरा (गंगा का पृथ्वी पर आगमन दिवस) से एक दिन पूर्व सोमवार को भी जिले भर के गंगा घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कर्णवास में मंगलवार को मुख्य गंगा स्नान होगा। यहां मेला गुलजार होने के साथ श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। अनूपशहर और अहार समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

गंगा दशहरा के लिए कर्णवास में लगे मेले की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मेले की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। अब मेला गुलजार होने के साथ श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। मेले में मंगलवार को तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। ऐसे में यहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। मेले महिला सुरक्षा को मुहिला पुलिस कर्मी तैनात के साथ विशेष इंतजाम होंगे। गांव कर्णवास में शराब ठेके पूरी तरह बंद रहेंगे। गंगा में 25 नावों पर 25 गोताखोर तैनात रहेंगे। गाजियाबाद पीएसी के गोताखोर भी तैनात होंगे, ताकि हादसे को रोका जा सके। निर्माणाधीन देवात्रय घाट, देवी घाट, बाजार घाट, शमशान घाट, भूतेश्वर घाट पर लोग स्नान कर सकेंगे। जबकि नर्सिंग घाट, धोवी घाट पर स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। स्नान घाटों पर गंगा में बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए हैं। वाहन पार्किंग को डिबाई मार्ग और राजघाट मार्ग पर खेतों में व्यवस्था की गई है। सभी विभागों के अधिकारियों को अपनी-अपनी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पर सोमवार को श्रद्धालु दंडोती लगाकर भी पहुंच रहे हैं। गंगा दशहरा से एक दिन पूर्व सोमवार को अनूपशहर, अहार, कर्णवास, भगवानपुर घाट, मांडू घाट, राजघाट और रामघाट में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गंगा स्नान किया। इस दौरान बच्चों का मुंडन कराया और धार्मिक अनुष्ठान भी कराए गए। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना करते हुए अपने-अपने इष्ट देव को याद किया। सुबह से लेकर शाम तक गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।
कर्णवास में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना
गंगा दशहरा का मुख्य स्नान कर्णवास में होगा। यहां पर लगा मेला गुलजार हो चुका हैं। इसमें लगी दुकानें सज गई और गंगा घाट के आसपास के क्षेत्र को बखूबी तरीके से सजाया गया है। यहां पर तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। यहां पर जिले के अलावा अलीगढ़, आगरा, हाथरस, मथुरा, राजस्थान के अलावा अन्य स्थानों से श्रद्धालु पहुंचेंगे। एसडीएम डिबाई प्रियंका गोयल के अनुसार मेले में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ड्यूटी पर तैनात सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। मेले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें