फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बच्चे का मुंडन कराने जा रहे कार सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में सहकारी नगर और शिवाली के बीच दिल्ली से मुंडन कराने अनूपशहर जा रहे वैन सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बकसरा निवासी अमर सिंह के चार पुत्र कुंवरपाल (50), कमल सिंह (55), कुलदीप (28) और राजपाल सिंह (40) हैं। चारों पुत्र दिल्ली के आजादनगर में ही परिवार के साथ रहते हैं और आजादपुर मंडी में सब्जी बेचने का काम करते हैं। परिजनों के अनुसार बीते दिनों परिजनों ने अमर के तीसरे नंबर के पुत्र कुलदीप की संतान सात वर्षीय शिवा के मुंडन का कार्यक्रम तय किया था। जिसके तहत सोमवार को गांव में हवन पूजन और अनूपशहर गंगाघाट पर मुंडन संस्कार होना था। इसी के चलते अमर सिंह के चारों पुत्र अन्य परिजनों के साथ रविवार देर रात करीब ढाई बजे अपनी वैन से अनूपशहर स्थित अपने गांव बकसरा जाने के लिए निकले थे। जब यह लोग देहात कोतवाली की नई मंडी चौकी क्षेत्र में गांव सहकारी नगर और शिवाली के बीच पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे में वैन चला रहे कुंवरपाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनके तीनों भाई कमल सिंह, कुलदीप, राजपाल और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने कुंवरपाल को मृत घोषित कर दिया और शिवा समेत अन्य गंभीर रूप से घायल परिजनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिनका मेरठ में उपचार चल रहा है।

मातम में बदली खुशियां, गांव में पसरा सन्नाटा
परिजनों ने शिवा के मुंडन संस्कार के बाद गांव में कार्यक्रम आयोजित किया था। मुंडन संस्कार की लगभग सभी तैयारियां भी हो चुकी थीं। लेकिन, सुबह सूरज की किरण निकलने से पहले ही परिवार में मातम छा गया। कुंवरपाल की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपी वाहन चालक की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
- अनुकृति शर्मा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें