फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पुलिस में नौकरी का झांसा देकर ठग लिए 16 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एससी वर्ग के बेरोजगार युवक को पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 16 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने खुद को प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी का करीबी बताकर रुपये हड़पे। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को घर बुला नशीला पदार्थ खिलाकर अभद्रता करते हुए मारपीट की गई और उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई। इसके बाद पीड़ित को उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने सीओ शिकारपुर को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन


पहासू के मोहल्ला काजीखेल निवासी पीड़ित युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह पढ़ा-लिखा बेरोजगार है। उसने पुलिस विभाग में नौकरी के लिए पूर्व में परीक्षा दी थी। उसी दौरान पहासू के गांव दीघी निवासी उसके परिचित युवक ने दो अन्य युवकों से उसकी मुलाकात कराई और प्रदेश के एक वरिष्ठ अधिकारी से अच्छी जान-पहचान का दावा करते हुए 25 लाख रुपये में पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके लिए 16 लाख रुपये एडवांस मांगे गए। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की बातों पर विश्वास करते हुए उसने उन्हें आठ लाख रुपये नकद और आठ लाख रुपये उनके बैंक खातों में दिए। इसके बाद आरोपियों ने एक नियुक्ति पत्र दिया, जो फर्जी निकला।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने अपने रुपये वापस करने के लिए दबाव बनाया। लगातार दबाव बनाने पर आरोपियों ने 25 जून 2023 को उसे अपने घर बुलाया गया, जहां उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाने के बाद मारपीट कर अभद्रता की गई। साथ ही उसकी अश्लील वीडियो बना ली गई। उसके होश में आने पर आरोपियों ने भविष्य में रुपये मांगने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी श्लोक कुमार ने सीओ शिकारपुर को मामले की जांच सौंपी है। एसएसपी ने बताया कि मामले में जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन






पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं ऐसी वारदातें

हाल ही में जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी एक युवक ने भी एक व्यक्ति पर पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि, अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें