फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: युवक को तीन दिन तक बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर। नगर के मोहल्ला मूर्ति विहार निवासी युवक को कुछ लोगों ने तीन दिन तक बंधक बनाकर पिटाई कर दी। पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शिकारपुर नगर के मोहल्ला मूर्ति विहार निवासी पवन कुमार ने बताया कि 13 अगस्त की रात 9 बजे वह मोहल्ले के स्कूल नंबर दो पर बैठा था। इसी दौरान चेतन सैनी और नेत्रपाल सैनी निवासी स्वागत गार्डन मोटरसाइकिल पर बैठकर आए और उसको जबरदस्ती उठा कर ले गए। आरोपियों ने मैरिज होम की रसोई में नंगा करके उसकी पिटाई की और शरीर पर पानी डाला। आरोप है कि आरोपियों ने उसे वहां तीन दिन तक बंधक बनाए रखा। 16 अगस्त की सुबह लगभग 10 बजे नितिन ने पीड़ित को कमरे से बाहर निकाला और कुआं पर छोड़ दिया। उसके बाद यह लोग 8 बजे पीड़ित के पास आए और चोरी का आरोप लगाते हुए दोबारा उसकी पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ वरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें