लोकसभा चुनाव में अचार संहिता का उल्लंघन करने वाले नेताओं के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर कर चुनाव आयोग को भेज दी है।
विभिन्न पार्टी के लगभग 65 नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस की जार्चशीट में सांसद डॉ. भोला सिंह और विधायक गुड्डू पंडित समेत कई बड़े नेता शामिल हैं।
बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान विभिन्न पार्टी के नेताओं ने आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इसके तहत पुलिस ने विभिन्न पार्टी के नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
लोकसभा चुनाव के दौरान जिन नेताओं के खिलाफ आचार संहिता को उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
उन पर की गई कार्रवाई संबंधी चुनाव आयोग ने पुलिस से जानकारी मांगी और सभी में चार्जशीट लगाने के आदेश दिए। पुलिस ने सभी मामलों में चार्जशीट लगाकर रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेज दी है।