फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताई देश की मिट्टी की विशेषता

विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जहांगीरपुर। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मेरी माटी-मेरा देश के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली के कलाकारों ने 1857 की क्रांति और आजादी पर आधारित नाटक प्रस्तुत कर बच्चों को देश की मिट्टी की विशेषता बताई।
कार्यक्रम में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से आए कलाकारों ने हिस्सा लिया। कलाकारों ने नुक्कड़ के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में शामिल बलिदानियों की गाथा को लोगों तक पहुंचाया। कलाकारों ने कला का प्रदर्शन कर 1857 की लड़ाई में अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाने वाले राव उमराव सिंह भाटी और मजलिस जमींदार जैसे महापुरुषों के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रांतिकारियों के किरदार निभाने वाले कलाकार अवनीशचंद्र (राव उमराव सिंह) शैलेश पाल (मजलिस जमींदार) सैफ सिद्दकी (अंग्रेज) रिया पंवार, अनूप आलोक, विवेक सिंह, चेतना आदि शामिल थे। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन गजेंद्र सिंह, सभासद शकीला बेगम, सभासद कुंवरसेन, बनवारीलाल शर्मा, शाहरुख इदरीशी समेत स्कूल का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें