नई डीएम शुभ्रा सक्सेना ने एडीएम प्रशासन के अधिकारों में कटौती पर एडीएम वित्त को फिर से सुपर पावर बना दिया है। एडीएम वित्त अब सभी निकाय (नगर पालिका और नगर पंचायत), सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली (पीडीएस) और नवीन मंडियों को देखेंगे। तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला के निजाम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन को ये सब जिम्मेदारी दी गई थी।
गत वर्ष तत्कालीन डीएम बी. चंद्रकला ने एडीएम वित्त से नगर पंचायतों का चार्ज हटाकर एडीएम प्रशासन को सौंप दिया था। इसी क्रम में नवीन मंडियों का चार्ज सिटी मजिस्ट्रेट पर था। सिटी मजिस्ट्रेट से चार्ज हटाकर एडीएम प्रशासन को दिया गया था। इसी प्रकार एडीएम वित्त पीडीएस के प्रभारी थे।
उनसे प्रभार हटाकर एडीएम प्रशासन को प्रभारी बना दिया गया। पिछले दिनों डीएम का बिजनौर तबादला हो गया। यहां शुभ्रा सक्सेना को डीएम बनाकर भेजा गया। डीएम ने पीडीएस, सभी निकाय, नवीन मंडी स्थल, खेलकूद, और समारोह के निष्पादन की जिम्मेदारी एडीएम वित्त आरके सिंह को सौंप दी है।