बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) की ओर से छह विषयों की परीक्षा की तिथियों में बदलाव किया गया है। बीएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की परीक्षाओं की तिथियां बदली हैं। इस संबंध में सभी कॉलेजों को पत्र भी जारी कर दिया है।
डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि सीसीएसयू की ओर से परीक्षाओं की बदली गई तिथि के अनुसार अब 17 दिसंबर को कोड बीसीएस-301 की परीक्षा होगी। 19 दिसंबर को विषय कोड बीसीएस-302 और 22 दिसंबर को विषय कोड बीसीएस-303 की परीक्षा निर्धारित की गई है। इसके अलावा 18 दिसंबर को विषय कोड बीसीएस-501, 20 दिसंबर को विषय कोड कोड बीसीएस-502 और 24 दिसंबर को विषय कोड बीसीएस-503 की परीक्षा होगी। यह सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से पहली पाली में होंगी।
परीक्षा स्थगित होने पर लौटे छात्र-छात्राएं
बुलंदशहर। जिले के कॉलेजों में इस समय स्नातक व परास्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवार को होने वाली परीक्षाओं को सीसीएसयू की ओर से स्थगित कर दिया गया। इसके चलते छात्र-छात्राओं को लौटना पड़ा। छात्र गौरव, आकाश, गरिमा व साक्षी ने बताया कि जब वह परीक्षा देने पहुंचे, तो पता चला कि परीक्षा स्थगित हो गई है। डीएपी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. राजीव सिरोही ने बताया कि शनिवार को स्थगित परीक्षाओं की तिथि जल्द जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही आगामी परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित की गई तिथि अनुसार होंगी।