फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पहासू में सांस की नली में गुब्बारा फंसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
पहासू निवासी मृतका कुमकुम का फाइल फोटो । स्रोत : फाइल फोटो
विज्ञापन
पहासू। दीघी गांव में शुक्रवार शाम सांस की नली में गुब्बारा फंसने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसा मुंह से गुब्बारा फुलाते समय हुआ। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दीघी निवासी अशोक कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। घटना के समय वह काम पर गए हुए थे। घर में उनकी पत्नी रेखा देवी और सात बच्चे मौजूद थे। अशोक के अनुसार, शाम करीब छह बजे कुमकुम (12) अन्य बच्चों के साथ घर में खेल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान वह गुब्बारा मुंह से फुला रही थी। अचानक उसे तेज हंसी आ गई, जिससे गुब्बारे की हवा निकलते ही वह झटके के साथ उसके मुंह के भीतर चला गया और सांस की नली में फंस गया। कुछ ही क्षणों में कुमकुम तड़पने लगी। मां ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। सभी की मदद से उसे तुरंत पहासू सीएचसी ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही कुमकुम की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो परिजन वहीं फूट-फूटकर रोने लगे। बाद में परिजन शव घर लेकर आए और रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें