फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: चांद हत्याकांड का 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ी बदमाश की बाइक
विज्ञापन
बुलंदशहर। चांद हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने अवैध हथियार और बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात नगर पुलिस धमेड़ा अड्डे के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। नई मंडी की ओर से एक बाइक पर दो युवक आते दिखे तो उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद आरोपी बाइक लेकर धमेड़ा अड्डे की ओर भागने लगे। इसी दौरान बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और बदमाशों को पुलिस ने घेर लिया।
पुलिस को देखकर बदमाश ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश की पहचान सिकंदराबाद के मोहल्ला रामबाड़ा निवासी बादल के रूप में हुई। आरोपी बदमाश 21 जून को हुए पूर्व फौजी चांद खां हत्याकांड के बाद फरार चल रहा था। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी शातिर बदमाश है। गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और जानलेवा हमले समेत कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस मुठभेड़ के बाद मौके पर पड़ी बदमाश की बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें