फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: दो मेरिट होंगी जारी, फिर ओपन मेरिट से होंगे प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। 20 जुलाई तक पहली मेरिट जारी होने की उम्मीद है। बताया गया कि सीसीएसयू दो मेरिट जारी करेगी। इसके बाद शेष सीटों पर ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। ओपन मेरिट तैयार करने के लिए कॉलेजों में समिति बनेंगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सीसीएसयू ने अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में स्नातक प्रथम वर्ष बीए, बीएससी और बीकॉम समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश से पहले पंजीकरण कराने के लिए पोर्टल खोल दिया था। तभी से लेकर अभी तक पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। संभावना जताई जा रही थी पहली मेरिट 10 जुलाई को जारी कर दी जाएगी।लेकिन सीसीएसयू ने कुछ पाठ्यक्रमों को छोड़कर अधिकतर में पंजीकरण कराने के लिए 15 जुलाई तक का समय बढ़ा दिया। जबकि इससे पहले आठ जुलाई तक का समय दिया था। पंजीकरण की तिथि बढ़ाने का कारण कई पाठ्यक्रमों में कम पंजीकरण होना बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि सीसीएसयू प्रवेश के लिए दो मेरिट जारी करेगा। प्रत्येक मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश कराने के लिए तीन दिन का समय मिलेगा। दोनों मेरिट के प्रवेश पूरे होने के बाद फिर शेष सीटों पर ओपन मेरिट से प्रवेश होंगे। राजकीय और एडेड कॉलेजों में सबसे अधिक पंजीकरण हुए हैं। सबसे अधिक पंजीकरण डीएवी पीजी कॉलेज और एनआरईसी कॉलेज खुर्जा में हुए हैं। यहां पर प्रवेश के लिए मारामारी रहेगी।
विज्ञापन

डीएवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रेनू अग्रवाल का कहना है कि अभी तक यह तय नहीं हो सका है कि सीसीएसयू की ओर से कितनी मेरिट जारी की जाएंगी लेकिन हर साल कॉलेजों में ओपन मेरिट तैयार कर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जाते हैं। इस बार भी ऐसा होगा। इसलिए कॉलेजों ने मेरिट तैयार करने के लिए समिति के गठन की तैयारी शुरू कर दी है। ताकि प्रवेश प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी हो सके।
विज्ञापन

जिले के कॉलेजों में विषयवार सीटों की संख्या

बीए - बीकॉम - गणित - बायो - सांख्यिकी - कृषि

13,134 - 5600 - 2020 - 1920 - 140 - 240



प्रोफेशनल काेर्स की सीट: 5582
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें