फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पुलिस मुठभेड़ में चैन स्नैचर अरबाज के पैर में लगी गोली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 08:41 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी पुत्र रफीक निवासी मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अरबाज शातिर किस्म का अपराधी है और अपने साथियों के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चैन स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैन स्नैचिंग और बाइक चोरी की वारदातों में शामिल शातिर बदमाश अरबाज उर्फ पहाड़ी को स्याना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात थाना स्याना पुलिस बीबीनगर रोड स्थित निर्माणाधीन चौकी के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बीबीनगर की तरफ से बाइक पर एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस टीम को देखकर उसने बाइक को तेजी से मोड़कर कच्चे रास्ते पर भागने का प्रयास किया।

पुलिस टीम ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। पुलिस के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


तीन सितंबर की मुठभेड़ में बच निकला था
गिरफ्तार बदमाश की पहचान अरबाज उर्फ पहाड़ी पुत्र रफीक निवासी मोहम्मदपुर रुस्तमपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अरबाज शातिर किस्म का अपराधी है और अपने साथियों के साथ मिलकर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चैन स्नैचिंग और मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देता रहा है। तीन सितंबर की रात हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान वह मौके से फरार हो गया था। आरोपी पर जनपद हापुड़,गाजियाबाद, व अन्य जनपदों में आपराधिक मामले दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें