फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: आलोक कॉलोनी में समस्याओं का अंबार, सड़क से नाली तक बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। मेरठ रोड से सटी आलोक कॉलोनी में रहने वाले लोगों के लिए रोजमर्रा का आवागमन परेशानी का सबब बना हुआ है। कॉलोनी में पार्क की दीवार के पास सड़क पर कूड़े का ढेर लगा है, जबकि कई स्थानों पर सड़क टूट चुकी है। नालियां भी क्षतिग्रस्त होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित है। शिकायतों के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

कॉलोनी के पार्क की दीवार के पास लंबे समय से कूड़ा पड़ा होने से आसपास गंदगी का माहौल बना हुआ है। कूड़े के ढेर से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी होती है। लोगों का कहना है कि नियमित रूप से कूड़ा उठाया जाए तो समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकती है, लेकिन सफाई के बाद भी कुछ ही समय में दोबारा कूड़ा जमा हो जाता है।
वहीं, कॉलोनी की सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण पैदल चलने वालों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भरने से स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों के अनुसार, सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसके अलावा कॉलोनी में कई जगह नालियां भी टूट चुकी हैं। इससे जलनिकासी व्यवस्था प्रभावित होने के साथ सड़क पर गंदा पानी फैला रहता है।
विज्ञापन



यह कहते हैं स्थानीय निवासी
पालिका को कॉलोनी की समस्याओं का निरीक्षण कर उनका समाधान कराना चाहिए। सफाई, सड़क और नाली तीनों व्यवस्थाओं को एक साथ दुरुस्त करने की जरूरत है।
- अभिषेक शर्मा

कॉलोनी के बाहर वाले क्षेत्र में आवारा कुत्तों और बंदरों के हमलों से लोग परेशान हैं। इस मामले में जरूरी कदम उठाकर उनका समाधान करना चाहिए। - अवधेश

यह कहते हैं अधिकारी
स्थानीय लोगों की शिकायत को पालिका में उठाया गया था। सड़क की समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। वार्ड के प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का हर हाल में निस्तारण कराया जा रहा है। - विकास दयाल, सभासद

कॉलोनी की सड़क के लिए टेंडर हो चुका है। मौके पर डामर वाली सड़क बननी है। बारिश थमने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। - संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें