फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: बुलंदशहर में बच्चों की लड़ाई में भिड़े पड़ोसी, जमकर मारपीट; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Sun, 11 Oct 2026 08:58 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट - फोटो : सीसीटीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि शुरुआत बच्चों के बीच हुए विवाद से हुई थी। इसके बाद दोनों पड़ोसियों के बीच कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर टूट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक युवक के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दूसरे युवक की नाक में फ्रैक्चर आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र के ततारपुर गांव में बच्चों के बीच हुई कहासुनी के बाद दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।
Next
AU ऐप में पढ़ें