फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों पर दिखावे को लगे सीसी कैमरे

Tue, 23 Feb 2016 12:40 AM IST
बुलंदशहर, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई है। परीक्षा केंद्रों में सीसी कैमरे मात्र दिखावे के लिए लगाए गए हैं। जबकि 30 परीक्षा केंद्रों के कक्षों में कैमरे पूरे नहीं है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर डीआईओएस ने सभी कक्षों में कैमरा लगाने की चेतावनी देते हुए चार दिन का समय दिया है।


बता दें कि इस बार परीक्षा केंद्रो में सीसी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए गए थे। कैमरे ना लगाने वाले परीक्षा केंद्र पर कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी।

अफसरों का दावा था कि सभी परीक्षा केंद्रों में कैमरे लग चुके हैं और परीक्षा कैमरे के निगरानी में होगी। सोमवार को खुलासा हुआ कि ग्रामीण क्षेत्र के 30 से अधिक परीक्षा केंद्र ऐसे हैं, जिनके कक्षों में कैमरे पूरे नहीं है।
विज्ञापन


कुछ केंद्रों के कैमरे तो लगा दिए मगर चल नहीं रहे। कई परीक्षा केंद्रों पर अभी कैमरे लगाने का काम भी पूरा नहीं हो पाया। जबकि माध्यमिक शिक्षा विभाग का सख्त आदेश था कि सभी परीक्षा केंद्रों पर कैमरे लगाए जाने जरूरी हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें