फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 प्रतिशत अंक लाने पर तुषार को डीएम ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
12वीं में 100 प्रतिशत अंक लाने पर तुषार को डीएम ने किया सम्मानित
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीबीएसई 12वीं में 100 प्रतिशत अंक लाने वाले तुषार सिंह को डीएम ने सम्मानित किया। डीएम ने तुषार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीबीएसई बोर्ड की इंटर की परीक्षा में जनपद के तुषार सिंह ने 100 प्रतिशत अंक लाकर प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। यमुनापुरम निवासी प्रोफेसर ओपी सिंह के पुत्र की प्रतिभा को देखते हुए बुधवार को डीएम रविंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय बुलाया और सम्मानित किया। इस अवसर पर डीएम ने उसे शॉल उड़ाकर माला पहनाई। डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि इस बार जनपद का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है। तुषार ने 100 प्रतिशत अंक लाकर जनपद का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। उन्होंने तुषार के साथ इंटरमीडिएट में अच्छे अंक लाने वाले सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें