पहासू। क्षेत्र के सोही गांव के रजवाहे में अजगर निकल आया। इसके बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण और वन विभाग की टीम ने अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। इसके बाद पलड़ा झाल नहर में छोड़ दिया गया।
सोही गांव निवासी राजेश ने बताया कि शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। वहीं खेतों के बाहर स्थित रजवाहे के बाहर अजगर को रेंगते देखा। इसके बाद अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने वन विभाग व पुलिस को भी घटना को सूचना दी। ग्रामीणों ने किसी तरह अजगर को कब्जे में ले लिया गया। तभी वन विभाग की टीम भी पहुंच गई और अजगर को सुरक्षित पकड़कर बोरी में बंद कर और उसको अपने साथ ले गई। क्षेत्राधिकारी वन विभाग आदित्य सिंह ने बताया कि अजगर का रेस्क्यू कर पलड़ा झाल नहर के पास छोड़ दिया गया है।