फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर पर टिप्पणी से बवाल: बुलंदशहर में पुलिस हिरासत में आरोपी की पिटाई, 50 लोगों के खिलाफ पर केस दर्ज

Tue, 21 Jul 2026 10:31 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

बुलंदशहर के पहासू कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी युवक को पुलिस हिरासत के दौरान भीड़ ने पीट दिया। पुलिस ने आरोपी समेत 50 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में मौजूद युवक को लोगों ने पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर जिले के पहासू कस्बा क्षेत्र में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पर टिप्पणी करने वाले युवक को लोगों ने बीच मार्ग पर पुलिस हिरासत में पीटा। काफी मुश्किल से पुलिसकर्मी आरोपी को थाने पर लेकर पहुंचे। घटना के बाद एसपी देहात अंतरिक्ष जैन पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा बाबा साहब पर टिप्पणी करने वाले युवक और युवक को पीटने वाले 50 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन




पहासू कस्बा के लोधीनगर मोहल्ला नितिन कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें जाटव समाज और डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबा साहब को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की। इस पर जाटव समाज के लोगों ने विरोध जताया। इस संबंध में पहासू कस्बा चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने आरोपी नितिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद मंगलवार सुबह पुलिसकर्मियों ने आरोपी नितिन को उसके घर से हिरासत में लिया और थाने पर लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग पहासू कस्बा में मठ मंदिर के पास पहुंच गए। उन्होंने फेंटम सवार पुलिस व आरोपी नितिन को वहीं रोक लिया। इसके बाद भीड़ में मौजूद लोगों ने जय भीम के नारे लगाने शुरू कर दिए और नितिन को गाली देनी शुरू कर दी। पुलिसकर्मी को वहां से धक्का दिया और हिरासत में लिए नितिन को पीटना शुरू कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। काफी मुश्किल से पुलिसकर्मी ने भीड़ के बीच से आरोपी को बचाया और सुरक्षित थाने लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


वहीं, घटना के बाद पहासू मार्ग पर भीड़ इकट्ठा होती चली गई। ऐसे में पहासू थाना प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कर वापस भेजा। सूचना मिलने पर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद पुलिस टीम के साथ कस्बा में रूट मार्च किया और लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें