डिबाई। पुलिस ने कांग्रेस नेता अर्चना पांडा और अज्ञात पर बिना अनुमति के रैली निकाले पर चौकी प्रभारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह ने तहरीर में बताया कि अर्चना पांड नगर में पैदल ठेले पर भगवान हनुमान की मूर्ति रखकर लाउडस्पीकर लगाकर, हाथ में बैनर लेकर जय श्रीराम बोलो पर चंदे का हिसाब पूरा खोलो का नारा लगा रही थीं। वह रुक-रुक कर आमजन को उकसा रही थीं। इस दौरान शोर शराबा हुआ। हाईवे पर आमजन व कांवड़ियों का मार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही आवागमन भी बाधित हुआ।
वर्जन
एसआई की तहरीर पर अर्चना पांडा व अज्ञात के खिलाफ बिना अनुमति के रैली निकालने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर रही है।- मधूप सिंह, सीओ डिबाई
वर्जन
भाजपा सरकार व स्थानीय प्रशासन दमनकारी नीतियों से मेरी आवाज को दबाना चाहते हैं। मेरे खिलाफ जो मुकदमा दर्ज किया गया है वह पूरी तरह से निराधार, राजनीति से प्रेरित व झूठा है। साजिश के तहत मुझे फंसाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की है। -अर्चना पांडा