फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे युवक के घर पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरंगाबाद। अगौता थाना क्षेत्र के गांव सेगा जगतपुर में बृहस्पतिवार की रात पूर्व प्रधान के भतीजों ने अज्ञात लोगों के साथ प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे नवनीत चौधरी के घर पर फायरिंग कर दी। दूसरी ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। दोनों ओर से बीस से अधिक राउंड फायरिंग होने से मौके पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पक्ष के लोग करीब किलोमीटर तक फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किए। फायरिंग की घटना के बाद से गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है। नवनीत के घर में रहने वाले डाक कर्मी ने एक नामजद दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
सेगा जगतपुर निवासी उदयवीर सिंह दस साल गांव के प्रधान रहे हैं। वह आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव के लिए भी प्रधानी की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, नवनीत चौधरी भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे उदयवीर सिंह के भतीजों ने नवनीत चौधरी के घर पर हवाई फायरिंग कर दी। जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने भी फायरिंग की। दोनों ओर से बीस से अधिक राउंड फायरिंग हुई।
विज्ञापन

मोहल्ले में घूम रहे और अपने घरों के बाहर बैठे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने घर के दरवाजे बंद कर लिए। फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गांव के लोगों ने बताया कि नवनीत चौधरी भी प्रधानी की तैयारी कर रहा है और इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही अगौता थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
घटना को लेकर जयकरण ने निशांत समेत दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आया है कि लखावटी के डाकघर में तैनात जयकरण की गांव के ही निशांत से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।गांव पहुंचने पर निशांत ने अन्य साथियों के साथ मिलकर नवनीत चौधरी के मकान में रह रहे जयकरण पर हवाई फायरिंग की।
घटना के बाद से दोनों पक्षों के लोग फरार
अगौता। फायरिंग की घटना के बाद से दोनों पक्षों के लोग गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की भी मदद ले रही है। पंचायत चुनाव होने में भले ही अभी समय है, लेकिन गावों में प्रधानी की तैयारियां शुरू हो गई है।
वर्जन
जयकरण नवनीत चौधरी के मकान में रहते हैं और डाकघर में नौकरी करते हैं। जयकरण के साथ कहासुनी होने को लेकर आरोपी ने जयकरण पर हवाई फायरिंग की। चुनावी रंजिश से जुड़ा मामला नहीं है। जांच के दौरान दो फायर होने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़ित की तहरीर पर आरोपी निशांत, अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच कर रही है। हमलावारों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। प्रखर पांडेय, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें