फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बैंक में व्यक्ति के बैग से 35 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में बैंक व उनके आस-पास रुपये लेकर जाने वाले लोगों की जेब काटने वाली महिला गैंग का आतंक कम नहीं हो रहा है। अब दो महिलाओं ने नगर के एक बैंक से रुपये निकालने गए व्यक्ति के बैग से 35 हजार रुपये चोरी कर लिए। बाद मेंं पीड़ित को जानकारी हुई। इस बाबत पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में अज्ञात महिला आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गापुरम कालोनी निवासी अरविंद कुमार विश्नोई ने तहरीर देकर बताया कि गत 4 नवंबर को वह रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक गए थे। वहां उन्होंने अपने खाते से चेक के माध्यम से 35 हजार रुपये निकाले थे। रुपये निकालकर उन्होंने बैग में रख लिए। कुछ देर बाद जब उन्होंने अपना बैग चेक किया तो उसमें से रकम गायब थी। काफी सोचने के बाद उन्हें ध्यान आया कि बैंक में दो अज्ञात महिलाएं आईं थी। उन्हें शक है कि उन्हीं दोनों आरोपी महिलाओं ने ही उनके बैग से 35 हजार रुपये निकाल लिए हैं। बाद में उन्हें घटना का पता चल सका। नगर पुलिस ने दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ ऋजुल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बैक व आस पास लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी महिलाओं की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें