फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: पराली जलाने वाले दो किसानों पर मुकदमा

विज्ञापन
जहांगीराबाद में धान पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई करते एडीएम व एसडीएम। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
जहांगीराबाद। शासन के आदेश अपर जिलाधिकारी (वित्त) अभिषेक कुमार व एसडीएम प्रियंका गोयल ने पुलिस बल के साथ धान की पराली जलाने वाले किसानों के विरुद्ध कार्रवाई की। दोनों अधिकारियों ने नवीनगर, जसर, जहांगीराबाद आदि क्षेत्रों में घूमकर किसानों को पराली न जलाने की चेतावनी दी। साथ ही पराली जलाने वाले दो किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और दो पर ढाई-ढाई हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन


एडीएम अभिषेक कुमार व एसडीएम प्रियंका गोयल ने बताया कि जिन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनके नाम अंकुश शर्मा निवासी जहांगीराबाद व शैलेंद्र निवासी नवीनगर है। जबकि जुर्माने वाले किसान का नाम राजेंद्र सिंह निवासी जहांगीराबाद है। एक अन्य किसान पर भी जुर्माने की कार्रवाई की गई है। जिसकी शिनाख्त उसके खेत के गाटा संख्या के आधार पर की गई है। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार अखिलेश यादव व कोतवाली प्रभारी महेंद्र त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें