फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक साल से एक आरोपी वीडियो वायरल की धमकी देते हुए शारीरिक शोषण कर रहा था। पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर पर रहकर चार बच्चों का पालन-पोषण करती है। इरफान व आस मोहम्मद उनके घर आते-जाते रहते थे। करीब एक वर्ष पहले जब उनके पति बाहर गए थे, तो दोनों युवक उनके घर आ गए। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया।
किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इसी डर से पीड़िता ने कुछ नहीं किया। इसके बाद आरोपी इरफान लगातार पीड़िता से दुष्कर्म करता रहा। आरोप है कि करीब एक सप्ताह पहले इरफान, आस मोहम्मद व उनके साथी रफीक व फारूख के साथ आ गए। आरोपियों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें