फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बिजली चोरी के मामले में 50 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर/सिकंदराबाद/स्याना। ऊर्जा निगम की टीम ने जिले में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को सिकंदराबाद और स्याना में बिजली चोरी रोकने के लिए कार्रवाई करते हुए 50 उपभोक्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही उपभोक्ताओं पर 1.03 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
शनिवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता महेश कुमार अहिरवार के निर्देशन में अधिशासी अभियंता सिकंदराबाद राहुल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने मोहल्ला गोरखी, शेखवाड़ा, गांव मुरादाबाद समेत अन्य स्थानों पर 34 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जांच के दौरान पाया गया कि इन उभोक्ताओं के घरों में कुल 76 किलोवाट की बिजली चोरी की जा रही है। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी करने के बाद उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही इन पर करीब 80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बताते चलें कि इससे पहले बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 83 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 उपभोक्ताओं के घरों में पकड़ी बिजली चोरी : स्याना खंड में शनिवार को ऊर्जा निगम की टीम ने नगर व तहसील क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। अधिशासी अभियन्ता, उपखंड अधिकारी, अवर अभियन्ता ने टीम बनाकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की। अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि कस्बा बुगरासी के मौहल्ला हुसैनवाला, बेरीवाला, मंगलवाला, व्यापारियान व बारादरी में 11 स्थानों पर, गांव लोहलारा में दो स्थानों पर, गांव परतापुर समेत अन्य स्थानों पर 16 उपभोक्ताओं के घरों में कुल 19 किलोवाट की विद्युत चोरी पकड़ी गई। इन उपभोक्ताओं के खिलाफ करीब 23 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें